National

दिल्ली से इंदौर जा रहा एयर इंडिया विमान इंजन में खराबी की आशंका के बाद लौटा, सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली: दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रविवार सुबह आपात स्थिति में वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद विमान के दाहिने इंजन में “फायर इंडिकेशन” आने के बाद यह कदम उठाया गया।

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI2913 सुबह करीब 6:15 बजे दिल्ली लौटकर सुरक्षित लैंडिंग की गई। विमान में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट AI2913 को उड़ान के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में फायर का संकेत मिला। मानक प्रक्रिया के तहत क्रू ने इंजन बंद किया और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया।”

इस घटना के बाद संबंधित A320neo विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को अब दूसरे विमान से इंदौर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button