National

25 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश!

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई है। सड़कों पर जल जमाव हो गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि भारी बारिश के चलते स्कूलों को भी बंद करना पड़ रहा है। इसी बीच अलीगढ़ जनपद में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिलाधिकारी ने कक्षा नर्सरी से 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। इस बाबत में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दो दिनों तक स्कूलों को बंद किया जाएगा। जारी आदेश में शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद में भारी बारिश के चलते छात्राओं को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से 12वीं क्लास तक सभी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। 23 और 24 सितंबर 2022 का अवकाश घोषित किया जाता है। वहीं इस आदेश का कड़ाई से पालन भी करने को कहा है और सोमवार से स्कूलों को खोला जाएगा।

हालांकि स्थिति की समीक्षा के बाद स्कूल बंद पर नया फैसला भी लिया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश ने तबाही मचा दिया है। वहीं इस मूसलाधार बारिश के चलते कई घटनाएं भी सामने आ चुके है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के चलते खराब होती स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी के कई हिस्सों में अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!