National

प्रधानमंत्री की बैठक के चलते अम‍ित शाह-भूपेंद्र यादव का एमपी दौरा टला, अब 22 जुलाई को आएंगे

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव का बुधवार को प्रस्तावित भोपाल दौरा टल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को ही दिल्ली में चीता परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। केंद्रीय वन मंत्री होने के नाते भूपेंद्र यादव का इस बैठक में उपस्थित रहना आवश्यक था। उनके नहीं आने के कारण शाह और वैष्णव का दौरा भी टल गया है। अब 22 जुलाई को यह बैठक होगी।

अब 22 जुलाई को एमपी आंएगे शाह

इसमें भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ ही अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है। अभी शाह बुधवार को बैठक के बाद गुरुवार को दिल्ली रवाना होने वाले थे। संभावना है कि 30 जुलाई का दौरा रद्द कर शाह 22 को ही मप्र आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें चुनाव की दिशा तय हो जाएगी। जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाना है। विपक्ष को किस तरह से मात देना है। चुनाव प्रचार की रण्नीति, बड़े नेताओं के दौरे आदि का लेकर बैठक में चर्चा होगी। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल होंगे। बता दें कि शाह ने 11 जुलाई को भी भोपाल आकर यादव और वैष्णव की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!