Balod

शौच करने गई बुजुर्ग महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल कर उसकी जान ले ली। घटना डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार की है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजकन्हार गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे 60 वर्षीय महिला गीता बाई ठाकुर पति अरुण कुमार तालाब किनारे शौच के लिए गई हुई थी। यहां उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर फेंका और फिर कुचल दिया। घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ये पूरी घटना की है। मृतिका का कुंजकन्हार में मायका है जबकि ससुराल कांकेर जिले का ग्राम पोड में है।

Related Articles

Back to top button