7th Pay Commission: कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक और बंपर तोहफा, डीआर में तगड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्लीः अब त्योहारों की बेला चल रही है, जिसमें सरकारें भी लोगों के ऊपर मेहरबान हो रही हैं। इस बीच अगर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी या फिर पेंशनधारक हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। हाल में मोदी सरकार ने केंद्रय कर्मचारियों और पेशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया है, लेकिन अब चर्चा डीआर भी बढ़ा दिया गया है। विभाग के मुताबिक डीआर बढ़ाकर अब 38 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी में इजाफा देखने कोमिलेगा।
- मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले बढ़ाया डीए
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया है, जिसे लेकर लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब डीए 38 प्रतिशत मिलेगा, जिससे सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखी जाएगी। वैसे वर्तमान में 34 प्रतिशत डीए मिल रहा है।
- कब से लागू मानी जाएगी बढ़ोतरी
सरकार की ओर से डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को जुलाई से पैसा बढ़कर मिलेगा, जिससे लोगों को मोटा फायदा होगा। सरकार ने मार्च महीने में डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, जो एक बड़ा फैसला माना गया था। डीए बढ़कर अब सीधा 38 प्रतिशत हो गया है। इस हिसाब से कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में दो महीने का एरियर मिल सकता है।
- जानिए किस आधार पर डीए में होती बढ़ोतरी
डीए बढ़ने की खबरें तो आपने सबने सुनी ली, लेकिन आपको यह भी जानना जरूरी है कि यह किस आधार पर बढ़ाया जाता है। सरकार कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) इंडेक्स के आंकड़ों को आधार मानती है। AICPI-IW के पहली छमाही के आंकड़ों के आधार पर ही जुलाई के डीए का ऐलान किया है। जून में इंडेक्स के बढ़कर 129.2 पर पहुंचने से DA हाइक 4 फीसदी होने का रास्ता साफ किया गया था।









