National

लग्जरी कार से G-20 के गमलों को चुराने वाला गिरफ्तार, गमले और कार बरामद

गुरुग्राम। G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गए गमले चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मनमोहन है। पुलिस ने उसके पास से कार और चोरी किए गए सभी गमले बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके दूसरे साथी की पहचान करने के लिए मनमोहन से पूछताछ कर रही है।

आरोपी मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है। जिस गाड़ी से गमले चुराए गए, उसकी नंबर प्लेट हरियाणा के हिसार की है। यह गाड़ी मनमोहन की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनमोहन और उसका एक साथी दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहे थे। दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके से फरार हो गए।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनकी इस हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। बता दें, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग गमले चुराते हुए नजर आए थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!