Bollywood

60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने रचाई शादी…दूसरी बार बने दूल्हा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से गुरुवार को रजिस्‍टर्ड शादी की है। ये एक्‍टर की दूसरी शादी है। आशीष और रुपाली की शादी की तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर आते ही छा गई हैं।

गुरुवार को कोलकाता में हुई इस शादी में उनके परिवार और करीबी ही शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शादी के बाद अब ये जोड़ी दोस्‍तों-रिश्तेदारों के लिए रिसेप्‍शन पार्टी रखेगी। आशीष की पत्नी फैशन इंडस्‍ट्री से जुड़ी हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!