National

हैवान पति ने पत्नी का काटा सिर, फिर घर के सामने रखा

ओडिशा। ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसका सिर काट कर अपने साथ गांव ले गया।

मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। पुलिस के अनुसार दंपति गुरुवार सुबह सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे। जहां दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई।

इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी ने हत्या के बाद उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!