Chhattisgarh

गंगासागर, काशी विश्वनाथ समेत दो ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन, 10 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

Indore News: मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत एक नया टूर पैकेज घोषित किया है. यह विशेष ट्रेन 10 अप्रैल को इंदौर से रवाना होगी और यात्रियों को पुरी, गंगासागर, बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, गया और अयोध्या के दर्शन कराएगी. यात्रा के दौरान ट्रेन इंदौर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से श्रद्धालु इसमें सवार हो सकेंगे.

10 रात और 11 दिन की होगी यात्रा
यह यात्रा 10 रात और 11 दिन की होगी, जिसमें यात्रियों के ठहरने, भोजन और स्थानीय भ्रमण की पूरी व्यवस्था पैकेज में शामिल रहेगी.
एलएचबी रैक में आरामदायक रेल सफर, ट्रेन के अंदर और बाहर भोजन की सुविधा, एसी व नॉन-एसी बसों से दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी.
किराया श्रेणी के अनुसार तय किया गया है, जिसमें स्लीपर क्लास का शुल्क 19,900 रुपये, एसी स्टैंडर्ड का 32,450 रुपये और एसी कम्फर्ट का 42,750 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से की जा सकेगी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!