ChhattisgarhBhilai-Durg

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत; तीन गंभीर घायल

दुर्ग। भिलाई सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास तेज रफ्तार कार ने गणपति विसर्जन के लिए जा रहे ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक सेक्टर 6 पेट्रोल पंप के पास बांके बिहारी संस्कृति मंच के सदस्यों ने गणेश स्थापना की थी। समिति के लोग बीती देर रात 12-1 बजे के करीब गणेश की प्रतिमा को ट्रेलर में रखकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। वह लोग डीजे की धुन में थिरकते हुए सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार कार के चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार को गणेश विसर्जन करने जा रहे जत्थे में घुसा दिया।

कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जाकर टकरा गई। ट्रेलर में पीछे बैठकर कर सेक्टर 6 सड़क 37 निवासी रामा शंकर (30) और नेवई थाने के मरोदा का रहने वाला नीरज वर्मा (37) लोगों को प्रसाद बांट रहे थे। कार सीधे उनसे टकराई। इससे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं। समिति के लोगों ने पुलिस की मदद से तुरंत घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। वहां समिति के लोगों ने देर रात जमकर हंगामा किया। भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत कराया।

दुर्घटना के समय कार एक ही युवक था। चालक हुडको का रहने वाला बताया जा रहा है। वह ग्लोब चौक से होते हुए अपने घर जा रहा था। तभी अचानक यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!