National

दो संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ABT के सदस्य होने के मिले सबूत

असम। पुलिस ने मोरीगांव से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान मुसादिक हुसैन और इकरामुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से संबंध होने के सबूत मिले हैं।

असम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद से यहां आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। बीते कुछ दिनों में कई आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी के एबीटी और अलकायदा से संबंध सामने आए थे। इसके अलावा इन सभी आतंकवादियों के का क्षेत्रीय मदरसों से भी लिंक मिला था। इन मदरसों के जरिए ये आतंकी आतंकी संगठनों के पैसे जुटाने और युवाओं की भर्ती करने का काम करते थे। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 37 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

आतंकियों का मदरसा लिंक सामने आने के बाद से इन मदरसों को भी गिराए जाने की कार्रवाई जारी है। बीते दिनों बारपेटा, बोंगाईगांव और गोपालपाड़ा में मदरसों को ढहाया गया था। गोपालपाड़ा में तो स्थानीय लोगों ने खुद मदरसे को गिरा दिया था। बारपेटा जिले के मदरसे में आतंकियों को चार साल तक पनाह देने वाले का मामला सामने आया था। इसके अलावा बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। इसी तरह के कार्रवाई गोपालपाड़ा में भी की गई थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!