Chhattisgarh

बड़ा हादसा: NRVS प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 1 मजदूर की मौत, 3 घायल, देखें पूरी खबर

रायगढ़। जिले के NRVS फैक्ट्री में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। तराईमाल स्थित प्लांट में करीब 7 बजे SMS फर्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिससे पास में काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए।

घायल मजदूरों में रामनारायण यादव (40 वर्ष), जो यूपी आजमगढ़ के निवासी हैं, की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दो अन्य मजदूरों का इलाज रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल में जारी है।

प्लांट में ब्लास्ट के समय अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर प्लांट के अधिकारी तुरंत पहुंचे और घायल कर्मचारियों को अस्पताल भेजा।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस में तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

यह घटना रायगढ़ जिले में औद्योगिक सुरक्षा की जरूरत पर सवाल खड़ा करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्लांट में नियमित सुरक्षा जांच और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की कमी ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!