National

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार इनोवा ने 9 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश। सोलन जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक इनोवा गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर की यह घटना है। मंगलवार 10 बजे के करीब एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान मोड़ पर गाड़ी चालक ने नियंत्रण खोया और हाईवे किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से 2 घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!