National

कंझावला कांड में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटने वालों पर लगेगी हत्या की धारा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंझावला कांड में दिल्ली पुलिस को अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा लगाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली पुलिस को गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से यह निर्देश मिले हैं।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को वारदात वाली रात यानी 31 दिसंबर को तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शोकॉज नोटिस देने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सीनियर पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में भी कमी पाई गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!