ChhattisgarhRaipur

BIG BREAKING : एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन से एक बड़ी खबर आ रही है। एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने इस्तीफा दे दिया है। उनका यह इस्तीफा कथित ऑडियो वायरल होने एक बाद आया है, जिसमें कुछ सीएम के संबंध में कुछ आपत्तिजनक बातें की गई हैं। हालांकि होरा ने इन बातों का खण्डन किया था।

Related Articles

सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो को लेकर होरा ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने कथित ऑडियो में खुद की आवाज होने के सिरे से इंकार किया था। उन्होंने इसकी पुलिस से जांच कराने की बात की थी। होरा के मुताबिक ऑडियो में टेंपरिंग कर उसे प्रसारित किया गया है। जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस ऑडियो में कई नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़े लोगों के नाम भी लिए गए हैं।

इसके बाद से ही यह बातें आने लगी थी कि होरा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद आज यह खबर आई कि होरा ने इस्तीफा दे दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!