AmbikapurChhattisgarh

बिग ब्रेक्रिंग:पुलिस कर्मियों को लेकर आ रही स्कार्पियो वाहन पेड से टकराई महिला एएसआई सहित चार अन्य घायल…….

अभिषेक सिंह की खबर iDP24 NEWS…. अम्बिकापुर-दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।यह घटना सुबह 6 बजे घटित हुई।इस दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेश,महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक प्यारे सहित वाहन चालक को चोटें आईं हैं।घायलों को नजदीकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र मे उपचार कराया गया।इस दुर्घटना के संबंध में दर्री टीआई पौरुष ने बताया की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अम्बिकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुचाने के लिये यह दल निजी वाहन से गया हुआ था।नाबालिग लड़की को छोड़कर यह दल वापस लौट रहा था, उसी दौरान स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सडक से उतर पेड से जा टकरायी, सभी की हालात खतरे से बाहर बताई गई है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!