National

खड़े के खड़े रह गए सुरक्षाकर्मी..प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक , रोड शो के दौरान हुआ कुछ ऐसा

कर्नाटक  : कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है. रोड शो के दौरान बैरिकेड्स पार करते हुए एक युवक प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचा. हालांकि यह युवक पीएम मोदी को माला पहनाने पहुंचा था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर हटा लिया.

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

हुबली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की एक बड़ी घटना भी सामने आई. रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनकी गाड़ी के पास पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश की.

हालांकि सावधानी बरतते हुए पीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें किनारे तक खींच लिया. इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक से इनकार किया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!