ChhattisgarhRaipur

बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बड़ी बैठक 31 अगस्त को,शिव प्रकाश और नितिन नबीन का मिलेगा मार्गदर्शन

रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी बैठक करने जा रही है। 31 अगस्त को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होने जा रहा है। यह बैठक न केवल प्रदेश भाजपा के लिए अहम है, बल्कि आगामी रणनीतियों और सियासी समीकरणों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। बता दे की 31 अगस्त को यहां प्रदेश संगठन की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें हाल ही में नियुक्त सभी नए पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में नए पदाधिकारियों को शीर्ष नेताओ का मार्गदर्शन मिलेगा। वही इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल होने इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी,सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को भी बुलाया गया है।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!