BilaspurChhattisgarh

गौ मांस बिक्री को लेकर बिलासपुर में बवाल, गौरक्षकों पर हमला, चार घायल

बिलासपुरः शहर में एक युवती पर गौमांस बिक्री का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया और कर्रवाई की मांग की। तथ्य यह है कि गौमांस काटते युवती का वीडियो भी सामने आया है। हिन्दु संगठनों के दवाब के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरा मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा का है।

Related Articles

हिन्दु संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय मोहल्ले के लोग भी सामने आ गए जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। जानकारी के अनुसाप मोहल्ले वालों ने लाठी-डंडे और हथियार लेकर गौ-रक्षकों पर हमला कर दिया जिसमें चार युवक घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सकरी,हिर्री और चकरभाठा थानों से अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर भेज दिए। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और गौ-रक्षकों को समझाइश देकर शांत कराया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद के दौरान गौ-मांस को वहां से हटा दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ हिस्सा बरामद कर उसे सैंपल के तौर पर जब्त किया है। डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि गौ-रक्षकों की शिकायत पर युवती और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हांलाकि मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाय की हत्या नहीं की थी। गाय पहले से मरी हुई थी और मवेशी पालक ने उन्हें दिया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!