National

BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस. नरीमन का 95 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फ़ली एस. नरीमन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। नरीमन का निधन दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुआ। जानकारी के मुताबिक न्यायविद फ़ाली नरीमन पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा है- एक युग का अंत हुआ है। फ़ाली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।

भारत के दिग्गज वकीलों में से एक फली एस नरीमन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। फली नरीमन ने कई ऐतिहासिक मामलों में बहस की, जिसमें राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग का प्रसिद्ध मामला भी शामिल था जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

2007 में पद्म विभूषण से किए गए सम्मानित

10 जनवरी, 1929 को जन्मे नरीमन ने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान इस पद से इस्तीफा दे दिया। फली नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण मिला और 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!