National

बड़ी खबर: पुराने नोट और सिक्कों को बेचने-खरीदने वाले हो जाये अलर्ट, RBI ने जारी की चेतावनी, पढें पूरी खबर

नई दिल्ली। आजकल पुराने सिक्कों व नोटों की खरीदी और बिक्री ऑनलाइन वेबसाइटों पर काफी ज़्यादा हो रही है। इस समय बहुत से ऑनलाइन वेबसाइट मौजूद हैं जहां पर आप अपने पुराने नोटों और सिक्कों के बेच कर बड़े ही आराम से पैसे कमा सकते हैं।

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में RBI ने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी ज़ारी की है कि कुछ असामाजिक तत्व ऑनलाइन, ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने बैंक नोट और सिक्कों की बिक्री के नाम पर केंद्रीय बैंक के नाम का इस्तेमाल करके धोखा दे रहे हैं और यह करके वह ग्राहकों को चूना लगाकर पैसों की हेरा फेरी कर रहे है।

जानिए RBI ने ट्वीट कर क्या कहा
कुछ समय पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपने ऑफिशिअल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि कुछ अज्ञात तत्व गलत तरीके से भारतीय रिज़र्व बैंक के नाम का इस्तेमाल करके ऑनलाइन या फिर ऑफ़लाईन माध्यम से पुराने सिक्के व नोटों की खरीदी करने वाले ग्राहकों से कमीशन या टैक्स की मांग रहे हैं। साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी बताया है कि बैंक इस प्रकार की किसी भी गतिविधी में शामिल नहीं है और वह इन नोटों की खरीदी और बिक्री के लिए किसी भी रुप में धनराशि की मांग नहीं करते हैं।

आरबीआई ने यह जानकारी भी दी है कि बैंक ने किसी भी संस्था या व्यक्ति को ऐसी किसी भी गतिविधि का कोई प्राधिकार नहीं दिया है। साथ ही बैंक ने सभी आम लोगों को ऐसे किसी भी स्कैम से सावधान रहने को कहा है। अगर आप भी ऑनलाइन या ऑफ़लाईन खरीदी या बिक्री की प्रक्रिया में शामिल हैं तो आप को ऐसे किसी भी ऑफ़र से सावधान रहने की बेहद ज़रुरत है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!