National

बड़ी खबर : जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 11 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सी दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह हादसा पुंछ के सवजियान इलाके में हुआ। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब बस जम्मू कश्मीर के मंडी से सावजान जा रही थी। इस दौरान बस खाई में गिर गई थी।

हादसे में घायल सभी लोगों को मंडी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंडी के तहसीलदार ने बताया कि बस हादसे में घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर सेना को बुलाया गया है। बचाव अभियान जारी है।

अफसरों ने आशंका जताई है कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। हादसे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!