National

सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट, पानी की बोतल में खुद मिलाई थी ड्रग्स, सुधीर के कबूलनामे में खुलासा

बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल सोनाली की हत्या के आरोप में सुधीर सांगवान ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि गोवा क्लब के डांस फ्लोर पर जाने से पहले सोनाली फोगाट ने खुद पानी की बोतल में एमडीएमए ड्रग्स मिलाई थी।

सोनाली ने इसके बाद इसी पानी को हम तीनों ने बारी-बारी पीया था। इसके अलावा ये भी लिखा है कि डांस फ्लोर पर नाचते समय सोनाली बार-बार पानी मांग रही थी। सांगवान ने कहा कि सोनाली फोगाट मेरी दोस्त थी। वहीं सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि इन बातों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है।

गोवा पुलिस की तरफ से हमें कोई कबूलनामा नहीं दिया गया। हमने शुरुआत से ही गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। आरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को बताया था कि रिजॉर्ट में सोनाली के कहने पर ही सुखविंद्र ड्रग्स लेकर कमरे में आया। उसने ड्रग्स का पैकेट सोनाली को दिया, उसके बाद सोनाली ने ड्रग्स को पीसकर छह लाइनें बनाई थीं। हम तीनों से दो-दो लाइनें नाक के जरिये ड्रग्स ली थी। इसके बाद क्लब गए, वहां पर पानी में मिलाकर ड्रग्स ली थी। वहां पर हम पांच लोग थे।
वहीं सीबीआई टीम ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जल्द ही सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। हरियाणा में भी सीबीआई टीम जांच के लिए आ सकती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!