Bollywood

Bigg Boss 18 Winner: करणवीर के सिर सजा जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख,विवियन बने फर्स्ट रनर अप

Related Articles

मुंबई। 19 जनवरी को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की वो घड़ी आ आई जिसको सभी का तीन महीने से इंतजार था। ‘बिग बॉस 18’ को उसका विनर मिल गया। होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के विनर का नाम अनाउंस कर दिया है।

इस सीजन की ऑल गोल्ड की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की है। इसके साथ ही 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के लाडले विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए जीत का ताज अपने सिर सजाया। इस सीजन के सेकंड रनरअप रजत दलाल बने।

Bigg Boss 18 के टॉप-6 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। फिनाले में सबसे पहले एविक्शन ईशा सिंह का हुआ। इसके बाद चुम दरांग कम वोट मिलने के कारण एविक्ट हो गई। फिर अविनाश मिश्रा बाहर हुए। इसके बाद टॉप-3 में विवियन, करण और रजत दलाल बचे।

करण और विवियन ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई। दोनों एकसाथ घर से बाहर निकले और स्टेज पर आए। इसके बाद सलमान खान ने दोनों का बारी-बारी से हाथ उठाया और फिर आखिरी में करण वीर के नाम का ऐलान किया। विनर बनने के बाद करण की आंखों से आंसू निकल आए।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button