ChhattisgarhRaipur

BJP ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, इन्हें सौंपी छत्तीसगढ़ की कमान, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नितिन नबीन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

इसके साथ ही मध्यप्रदेश में पी मुरलीधर राव को प्रभारी तो वहीं पंकजा मुंडे और रमा शंकर कठेरिया को सह प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा बीजेपी प्रभारी में भी बदलाव हुआ है। विप्लव देव को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े बिहार बीजेपी के नए प्रभारी बनाए गए है।

प्रकाश जावड़ेकर केरल के प्रभारी, डॉ महेश शर्मा त्रिपुरा के प्रभारी, लक्ष्मीकांत वजपाई को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, वहीं मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट:-

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!