BalodChhattisgarh

BJP नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…इलाके में फैली सनसनी

बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि और युवा आदिवासी भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सुसाइड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

बता दें कि विक्रम डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और युवा नेता के रूप में उभर रहे थे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद के जिलाध्यक्ष भी थे।अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से तनाव मे चल रहे थे।

उन्होंने अपने चिखलाकसा निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के पीछे स्वंय को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!