NationalPolitical

बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’, बताया पाक और चीन का एजेंट

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने लगी है। आगामी 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की ‘मोदी सांप’ वाली टिप्पणी और उनके पलटने वाले बयान के बाद बीजेपी विधायक यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी की तरफ से जारी इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

यतनाल ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को माना। अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और पीएम मोदी का स्वागत किया। खरगे के ‘जहरीला सांप’ वाले बयान का पलटवार करते हुए विधायक ने कहा कि अब वे (खरगे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे। जिस पार्टी में आप (खरगे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं? उन्होंने यह तक कह डाला कि सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!