ChhattisgarhRaipur

भाजपा में जल्द ही नए जिलों में अध्यक्ष की होगी नियुक्ति

 रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में जल्द ही पांच नए जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। वहीं, लगभग दर्जनभर जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। हालांकि लिस्ट दिवाली के बाद निकलेगी। इससे पहले मंगलवार को बिलासपुर और बुधवार को रायपुर संभाग की बैठकें होंगी।

Related Articles

इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रहेंगे। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश की कार्यकारिणी में परिवर्तन किया गया था। इसके बाद लगभग सभी जिलाध्यक्षों को बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि नई कार्यकारिणी की घोषणा हुए महीनेभर हो गए हैं। इसके बाद भी जिलाध्यक्षों की लिस्ट नहीं आई है। इस कारण जिलाध्यक्षों ने काम करना बंद कर दिया है।

आलम यह है कि नए कार्यक्रमों को लेकर भी जिलाध्यक्ष लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के सामने भी बात रखी गई है। गंगरेल में हुई बैठक में भी अक्टूबर तक हर हाल में जिलाध्यक्षों के ऐलान का निर्णय लिया गया है।

इस बात की चर्चा है कि पहले पांच नए जिलों सक्ती, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की घोषणा होगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!