ChhattisgarhRaipur

क्या सीएम बन पाएंगे टीएस सिंहदेव? दिया ये बड़ा बयान

 रायपुर    : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बड़ा बयान सामने आया है. जिससे एक बार कांग्रेस में फिर सियासत गरमा सकती है. टीएस सिंहदेव को अब भी सीएम पद की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है.

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर थे. जहां सिंहदेव ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि उम्मीद पर तो पूरी दुनिया कायम है. बाकी जो निर्णय लेना होता है वो पार्टी हाईकमान लेता है. उन्होंने कहा कि सीएम के निर्णय हाईकमान पर निर्भर रहते हैं.

वहीं अगले विधानसभा चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर भी टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव तक भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे तो वो चेहरा होंगे. मैंने पहले ही कहा उम्मीद पर दुनिया कायम है.

टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी मीडिया से चर्चा की. सिंहदेव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है. व्यक्तिगत तौर पर मैं राहुल जी के निर्णय पर सहमत नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि राहुल जी को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!