National

Bomb Threat: इस्कॉन मंदिर को मिला धमकी भरा ईमेल, मचा हड़कंप

मुंबई। मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। ईमेल की जानकारी मंदिर प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और बम स्क्वायड को दी गई।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने पूरे मंदिर की गहन जांच की लेकिन किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताया गया कि, पुलिस इस पूरे मामले में ईमेल भेजने वाले की जांच कर रही है। जिसके लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

Bomb Threat: बता दें कि, कुछ दिनों पहले मुंबई के ‘फोर सीजन’ होटल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी। जिसके बाद होटल प्रशासन ने की इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

Related Articles

Back to top button