Chhattisgarh

Breaking : CM साय के बस्तर दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या

बस्तर  : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार दरमियान मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे ग्राम कलचा के होली मेले में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। नगरनार थाना से मिली जानकारी के अनुसार 3 युवकों और नाबालिग ने मिलकर धारदार हथियारों से 2 युवकों की निर्मम हत्या कर दी।

इस घटना में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास है और मुख्यमंत्री के प्रवास से पूर्व इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!