ChhattisgarhRaipur

BREAKING : ED का छत्तीसगढ़ में IAS, कांग्रेस नेता समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक आईएएस, राजनेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम सुबह छह बजे रायपुर व भिलाई स्थित ठिकानों पर दबिश दी।

Related Articles

रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अफसर कॉलोनी में ईडी की टीम आईएएस अन्बलगन पी. के निवास पर छापा मारा है। अन्बलगन फिलहाल जल संसाधन व संस्कृति विभाग के सचिव हैं। वे खनिज सचिव रह चुके हैं। ईडी की टीम पहले देवेंद्र नगर स्थित निवास पहुंची, लेकिन वे यहां के बंगले में नहीं थे। दूसरी टीम उनके भिलाई स्थित निवास में पहुंची थी। वहां उनके होने की खबर के बाद यहां की टीम भी भिलाई चली गई।

ईडी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, ऐश्वर्या किंगडम निवासी विपुल पटेल, अशोका टॉवर निवासी स्वतंत्र जैन के यहां भी छापेमारी की है। अग्नि चंद्राकर पूर्व में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी के ससुर हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!