National

BREAKING : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Pervez Musharraf died: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रिटायर्ड जनरल मुशर्रफ का दुबई के अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। उन्होंने रविवार को दुबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

परवेज मुशर्रफ कई महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा था कि वे अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अब रिकवरी की भी कोई गुंजाइश बाकी नहीं है।

अमाइलॉइडोसिस दुर्लभ और गंभीर बीमारियों का समूह है। इसमें इंसान के शरीर में अमाइलॉइड नाम का असामान्य प्रोटीन बनने लगता है। यह दिल, किडनी, लिवर, नर्वस सिस्टम, दिमाग आदि अंगों में जमा होने लगता है, जिस वजह से इन अंगों के टिशूज ठीक से काम नहीं कर पाते।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!