ChhattisgarhRaipur

BREAKING : सोना के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी, मास्टर माइंड आरोपी यूपी से गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में सोना के नाम पर लगभग एक दर्जन लोगों से करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माईंड आरोपी अनिल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही महिला सहित 3 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने प्रार्थी सहित अन्य 09 लोगों को कम दाम में सोना देने, सोने के व्यवसाय में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने तथा कम कैरेट के सोना को 23 कैरेट का बताकर बिक्री कर लगभग 01 करोड़ रूपये की ठगी किये है। लोगों को अपने झांसे में लेने तथा शिकार बनाने के लिए महावीर नगर में ज्वेलरी दुकान खोल रखे थे।

यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपियन लोगों को अपने झांसे में लेने तथा शिकार बनाने के लिए महावीर नगर में ज्वेलरी दुकान खोल रखें थे। जिससे दुकान देखकर लोग आसानी से आरोपियों के झांसे में आ जाते थे। मामले में पूर्व में पकड़े गए सभी आरोपी मूलतः बलिया (उ.प्र.) के निवासी हैं। पकड़े गए आरोपी पीड़ितों को अपना शिकार बनाकर रूपये प्राप्त कर फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने 01 महिला आरोपी सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।। आरोपियों के कब्जे से ठगी की नगदी रकम 55 हजार रूपये, सोने के जेवरात कीमती लगभग 11 लाख 20 हजार रूपए तथा चांदी के जेवरात कीमती लगभग 90,000 रूपये जब्त किया गए थे। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 12,65,000/- रूपये है।

वहीं इस मामले में फरार मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहें थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी अनिल वर्मा की उपस्थिति बलिया (उत्तर प्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 05 सदस्यीय संयुक्त टीम को बलिया (उत्तर प्रदेश) रवाना किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा बलिया (उत्तर प्रदेश) पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त मुख्य आरोपी अनिल वर्मा को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अनिल वर्मा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार करने के साथ ही अन्य व्यक्तियों से भी ठगी की अन्य घटनाओं को भी कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी की लगभग 70 तोला सोना एवं लगभग 09 किलोग्राम चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 42,00,000/- (बयालीस लाख रुपए) जप्त तक कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – अनिल वर्मा पिता जगमोहन प्रसाद वर्मा उम्र 38 साल निवासी हाल पता- अमलीडीह कुकरेजा फार्म थाना राजेन्द्र नगर रायपुर स्थाई पता शनिचरी मंदिर कृष्णा नगर बलिया उत्तर प्रदेश।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!