ChhattisgarhRaipur

BREAKING : राजकुमार कॉलेज में एक छात्रा की डांस रिहर्सल के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज में एक छात्रा की डांस के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डांस रिहर्सल करने के दौरान छात्रा जमीन पर गिर गई थी। जिसे इस्लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार कॉलेज में एनुअल फंक्शन को लेकर बच्चे डांस रिहर्सल कर रहे थे। बुधवार को भी स्कूल में छात्राओं द्वारा डांस रिहर्सल किया जा रहा था। इस दौरान कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा आमुदाला तन्वी 12 वर्षीय अचानक जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा तमिलनाडु की रहने वाली थी, कुछ समय पहले ही छात्रा के परिजन रायपुर आए थे। फ़िलहाल इस पुरे मामले की जाँच में पुलिस जुट गई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!