ChhattisgarhBhilai-Durg

युवक ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

दुर्ग की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से राहुल यादव से हुई, जहां दोस्ती से प्यार की नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वही पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले राहुल यादव से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई दोस्ती के बहाने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई । पीड़िता ने बताया, कि राहुल यादव पिछले कुछ दिनों से साउथ अफ्रीका में रहता है,

Related Articles

लेकिन अभी भिलाई आया हुआ है जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं कि पुलिस वाले केवल आश्वासन ही दे रहे हैं कि जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं रहा है,दो सालों से खाली यह थाने से वह थाना चक्कर चक्कर काट रही हूं, अब मुझे न्याय दरकार है, शासन और पुलिस प्रशासन से मैं विनती करती हूं कि जल्द से जल्द राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया जाए।वही भिलाई नगर सीएसपी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव बाहर देश में काम करता है, आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जैसा भारत आता है तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!