National

BREAKING : गवाही देने आई महिला हुई घायल… कोर्ट में चलीं गोलियां

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई है। घटना में एक महिला घायल हो गई है। गोलियों की आवाज सुन मौके पर पुलिस के जवान पहुंच गए। बताया गया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की महिला आज अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को अदालत खुलते ही फायरिंग की घटना होने से अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट में हमलावर वकील के भेष में आये थे। हमलवारों ने महिला को पहचानते ही चार गोली मारी। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान उपचार कराने के लिए ले जाया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!