Balod

साली की बेटी की शादी में गए जीजा का पेड़ में लटकता मिला शव

बालोद।  जिले के डौंडी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक व्यक्ति अपनी साली की  लड़की की शादी में शामिल होने आया था। बिना किसी को बताए घर से निकल गया। आज उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। अब यह हत्या या आत्महत्या की जांच में पुलिस जुट गई है।

Related Articles

जिले के खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अपने साली के लड़की के शादी में आया हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच में डौंडी पुलिस जुट गई है। अरजगुंडरा और खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे शव मिला है। मृतक सुकलाल दर्रो 52 वर्ष गोटीपारा गांव निवासी है। सुकलाल दर्रो मृतक कल अपने गांव से साली के लड़की की शादी में शिरकत करने गया हुआ था। शादी में जमकर रात 11 बजे तक नाचा, उसके बाद पता नहीं अचानक अपना झोला पकड़ कर घर जाने निकल गया। जिसकी आज सुबह लाश मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!