BilaspurChhattisgarh

नाबालिग को घुमाने के बहाने लाया फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में 14 साल नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बीते एक जनवरी को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस थाने में दी थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

इधर, पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल के जरिए भी लड़की की तलाश करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी (19) और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम जांजी में दबिश दी, जहां जागेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि मोबाइल के जरिए से जागेश्वर से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों बातचीत करते थे। उसने नए साल में उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने घर ले गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी जागेश्वर के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!