Chhattisgarh

रिया एवं जिया का रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में हुआ चयन

मुंगेली 14 जनवरी 2023  : कला केन्द्र मुंगेली से रिया एवं जिया का टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में चयन होने पर कलेक्टर  राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक  चन्द्रमोहन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। रिया और जिया ने कोरियोग्राफर अभय मानिकपुरी और अभिनेक के साथ कल 13 जनवरी को जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से सौजन्य मुलाकात की।

Related Articles

इस दौरान कोरियोग्राफर ने बताया कि रिया और जिया ने बिलासपुर और मुम्बई में टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के लिए ऑडिशन दिये थे। जिसके बाद उनका चयन मेगा राॅउड के लिए हुआ है। इस अवसर पर एटीआर क्षेत्र के उपसंचालक  सत्यदेव शर्मा, अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय मुंगेली में जिला प्रशासन द्वारा कला केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कला केंद्र के बच्चों का टीवी रियलिटी शो इंडिया डांस पावर के मेगा राॅउड में चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!