National

युवक की बेरहमी से हत्या, शरीर को चाकूओं से गोदा; आक्रोशित परिजन सड़क पर उतरे

बिहार। सीतामढ़ी जिले के पूनोरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर और चेहरे पर सौ से अधिक चाकू लगे हुए है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख हंगामा किया। लोगों ने अम्बेडकर चौक पर आगजनी कर घंटों हंगामा किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, मृतक चिंटू कुमार (20) कल से ही घर से लापता था। आज सुबह बस्ती के लोग टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान चिंटू का शव सड़क किनारे झाड़ी में देखा गया। स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं सुबह 11 बजे लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के शरीर पर चाकू से वार किया गया है। आक्रोशित लोग घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!