National

दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, नाकाम होने पर जिंदा जलाया

उत्तरप्रदेश। पीलीभीत में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म करने में नाकाम हुए आरोपी ने उसे जिंदा जला दिया। सोशल मीडिया में तीन दिन बाद जब किशोरी के बयान का एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई। फिलहाल गंभीर हालत में पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की बताई जा रही है। गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप है कि 7 सितंबर को जब 17 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी, तभी दोनों घर में घुस आए। राजवीर नाम के एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर आरोपी ने किशोरी पर तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां किशोरी का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

घटना के बाद किशोरी का एक वीडियो 10 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें किशोरी ने गांव के दो आरोपियों पर अपने साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। किशोरी ने वायरल वीडियो में बताया कि जब आरोपी नाकाम हो गए तो उसे तेल डालकर जिंदा जला दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश पी अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल जा पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!