Political

प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयुसीमा में होगी दो वर्ष की छूट

जयपुर  |  राजस्थान सरकार ने राज्य में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देने का फैसला किया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर आयोजित नहीं हो सकीं इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो वर्षों की छूट दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि बेरोजगारों ने गत दिनों में राजधानी जयपुर में काफी दिनों तक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया और उनमें उनकी एक मांग यह भी थी और राज्य सरकार ने बेरोजगारों की इस मांग को आज मान ली। 

Related Articles

Back to top button