Political

CG : 113 लोग BJP में हुए शामिल…बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें

जांजगीर। BJP प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन आज जांजगीर जिले के दौरे में है। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में BJP प्रदेश सहप्रभारी का दौरा बेहद मायने रखता है। इस मौके पर अलकतरा विधानसभा क्षेत्र के 113 लोग BJP में शामिल हुए है।

इस दौरान SC मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले, सांसद गुहाराम अजगल्ले और विधायक सौरभ सिंह भी वहां मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। ऐसे में 113 लोगों का बीजेपी में शामिल होना काफी मायने रखता है।

सहप्रभारी नितिन नबीन ने इस दौरान कहा प्रदेश के जनता ने साढ़े चार साल तक बहुत कुछ खोया है। प्रदेश सरकार ने जनता का बुरा हाल कर दिया है। हम जनता के साथ मिलकर राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!