ChhattisgarhKawardha

CG ACCIDENT : 3 साल की मासूम बच्ची की मौत…चालक वाहन समेत फरार

कवर्धा। भोरमदेव थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब बच्ची नाना-नानी के साथ भोरमदेव मंदिर दर्शन करके लौट रही थी। मृत बच्ची का नाम सिया ठाकुर बताया जा रहा है। घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!