ChhattisgarhRaipur

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजधानी स्थित सीएम निवास पहुँचे..मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार किया स्वागत..

रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!