BalodChhattisgarh

CG ACCIDENT : एक बच्चा समेत 2 की दर्दनाक मौत…खड़ी ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार कार

बालोद। जिले से इस वक्त दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहाँ पुरूर थाना क्षेत्र के मरकटोला घाट के पास सड़क दुर्घटना हो गया।तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा टकराई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल, घायलों को अस्पताल में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है.

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के लोग कांकेर जिले के लखनपुरी शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां से रायपुर वापस जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर गाड़ी खड़ी ट्रक से जा टकराई. जिससे एक महिला और एक बच्चें की मौत हो गई. वहीं, इस घटना से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का रायपुर में इलाज चल रहा है. जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!