Balod

CG : मादा भालू की हुई मौत…दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष

बालोद। जिले के ग्राम नर्रा से लगे जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है। मादा भालू के शव को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नर और मादा भालू के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में मादा भालू की मौत हो गई। वन अधिकारियों ने मृत मादा भालू की उम्र लगभग सवा साल बताई है।

Related Articles

जानकारी अनुसार बालोद वन परिक्षेत्र के ग्राम नर्रा के जंगल में एक नर और एक मादा भालू के बीच झगड़ा हुआ। जिससे मादा भालू जो कि सवा साल की थी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना वन अमले को मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और मृत मादा भालू को करहीभदर के डिपो लाया गया। जिसके बाद वेटनरी विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!