Chhattisgarh

CG NEWS : नेशनल हाईवे में सड़क किनारे BMW कार में मिली एक व्यक्ति की लाश…मचा हड़कंप

 दुर्ग।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भिलाई में नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी BMW कार में एक व्यक्ति की लाश मिली है, व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर पासिंग BMW कार भिलाई के तीन दर्शन मंदिर के सामने पिछले कुछ घंटे से खड़ी थी, जिसके बाद जब बहुत देर तक इतनी महंगी कार सड़क किनारे खड़ी देखी तो स्थानीय लोगों ने डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग को उसकी सूचना दी मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग पहुंची और जब उसने तफ्तीश की तो पता चला कि कार के अंदर किसी युवक की लाश है, जिसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है, मृतककी शिनाख्त नसीम बेग के रूप में हुई हैं, जो टाटा लाईन केम्प 1 में रहते हैं। फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!