Chhattisgarh

CG NEWS : शिक्षक के मनमानी से छात्र परेशान, प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्यवाही

सूरजपुर। सूरजपुर के चेन्द्रा स्थित आद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के छात्र शिक्षक के मनमानी से परेशान है। जहां छात्रों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

दरअसल, चेन्द्रा स्थित आईटीआई में पचास से ज्यादा छात्र अध्यनरत है। जहां छात्रों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक के द्वारा शासकीय प्रशिक्षण केंद्र में भी अवैध रूपए की मांग की जाती है। जहां दो सौ रुपए से लेकर दस हजार रुपए का मांग किया जाता है और जो छात्र नहीं देते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता। छात्रो ने बताया कि शिक्षक के जबरन पैसों की डिमांड की शिकायत कलेक्टर से लेकर आला अधिकारियों से भी की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही। ऐसे में आक्रोशित छात्र आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी देते नजर आए।

Related Articles

Back to top button